Home Breaking News MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 46 संक्रमित मिले

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 46 संक्रमित मिले

0
MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 46 संक्रमित मिले

[ad_1]

MP corona update: Corona cases increased again in the state, 46 positives were found in 24 hours, active patie

कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में 46 नए पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 306 पहुंच गई है। वहीं, 27 मरीज ठीक हुए हैं।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर खुद संक्रमित होने की जानकारी दी। 

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों से जो भी मेरे संपर्क आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं। बता दें सिंधिया 16 अप्रैल को ग्वालियर के आंबेडकर महाकुंभ में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई मंत्री शामिल हुए थे। बता दें कि सिंधिया को तीसरी बार कोरोना हुआ है। इसके पहले जब वे कोरोना संक्रमित हुए थे, तब उन्होंने कोर ग्रुप की बैठक में भी शिरकत की थी और बीच बैठक छोड़कर दिल्ली रवाना हुए थे। टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब कोर ग्रुप की आज बैठक है सिंधिया फिर पॉजिटिव हो गए। 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में सबसे ज्यादा 20 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद भोपाल में 15, सागर और राजगढ़ में 3-3 मरीज मिले है। इसके अलावा इंदौर में 2 एवं रायसेन, ग्वालियर और उज्जैन में 1-1 संक्रमित मिला है। इनमें से 8 मरीज अस्पताल में भर्ती है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोई भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं है। अस्पताल में पांच मरीज भोपाल और तीन मरीज इंदौर में भर्ती हैं। प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 10 लाख 55 हजार 673 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 44 हजार 588 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 779 मरीज की सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार मौत हुई हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here