Home Sports RCB vs CSK: धोनी का ‘इम्पैक्ट’ वाला दांव विराट पर भारी, 3 मिनट में खेल खत्म, पत्नी अनुष्का का मुंह लटका!

RCB vs CSK: धोनी का ‘इम्पैक्ट’ वाला दांव विराट पर भारी, 3 मिनट में खेल खत्म, पत्नी अनुष्का का मुंह लटका!

0
RCB vs CSK: धोनी का ‘इम्पैक्ट’ वाला दांव विराट पर भारी, 3 मिनट में खेल खत्म, पत्नी अनुष्का का मुंह लटका!

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली सीएसके के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट हुए
कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर आकाश सिंह ने क्लीन बोल्ड किया

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 24वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके घर में 8 रन से हरा दिया. आरसीबी 227 रन का पीछा करते हुए 218 रन बना सकी और 8 रन से मैच हार गई. इस मुकाबले में विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. हालांकि, कोहली के इरादे तो पूरे तूफानी थे. उन्होंने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया था. लेकिन, इसके बाद उनके साथ किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि धोनी के इम्पैक्ट प्लेयर आकाश सिंह ने उनका खेल खराब कर दिया.

आकाश सिंह ने आरसीबी की पारी का पहला ओवर फेंका था. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने मिडविकेट की तरफ जोरदार शॉट खेलना चाहा. गेंद किस्मत ने कोहली को दगा दिया औऱ गेंद बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर सीधे स्टम्प्स पर जा लगी. लेकिन, गेंद सीधे स्टम्प्स पर नहीं लगी. बल्कि कोहली के बल्ले से लगने के बाद उनके जूतों से टकराई फिर स्टंप्स पर जाकर लगी. इस तरह से किसी बल्लेबाज के आउट होने के वाकये क्रिकेट में कम ही देखने को मिलते हैं. खैर, कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा. अब इसे आकाश की किस्मत कहें या कोहली की बदकिस्मती 3 मिनट में ही दिग्गज बैटर की पारी खत्म हो गई.

Tags: Anushka sharma, IPL 2023, Rcb vs csk, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here