Home Breaking News Summer Hair Care Tips : गर्मी में झड़ने लगे हैं बाल तो ट्राई करें ये नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा

Summer Hair Care Tips : गर्मी में झड़ने लगे हैं बाल तो ट्राई करें ये नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा

0
Summer Hair Care Tips : गर्मी में झड़ने लगे हैं बाल तो ट्राई करें ये नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा

[ad_1]

Hair Care Tips : गर्मी का मौसम आ गया है, जिसमे पड़ने वाली चिलचिलाती धूप और चलने वाली तेज धूल भरी आंधी से हर कोई परेशान है। इस धूप और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं, जैसे घमौरियां और रैशेज आदि। इसके साथ ही पसीने की वजह से बाल भी काफी तेजी से झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने की समस्या से तो तकरीबन हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग महंगी-महंगी दवाइयां तक खाते हैं, पर इसका असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहता।

ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में बाल मजबूत करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी तो आइए देर न करते हुए आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। 

इस्तेमाल करें एलोवेरा

गर्मियों के समय में एलोवेरा का इस्तेमाल जितना स्किन के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही बालों के लिए। बालों में अगर आप एलोवेरा लगाएंगे तो इसमें मौजूद पौषक तत्व आपके बालों को सिल्की बनाएंगे। जिस वजह से बाल कम टूटेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए तीस मिनट तक बालों में एलोवेरा जेल लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। आप चाहें तो नारियल तेल में इसे मिलाकर हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं। 

गर्मियों में फायदेमंद होता है नारियल का तेल

जिस प्रकार सर्दियों में नारियल का तेल स्किन को काफी फायदा पहुंचता है, ठीक उसी तरह से इसके इस्तेमाल से गर्मियों में बाल मजबूत होते हैं। अगर आप नारियल के तेल से बालों में और सिर के स्कैल्प पर मालिश करेंगी तो इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे।

अंडे और जैतून का तेल

अंडे और जैतून के तेल का मिश्रण बालों के लिए रामबाण बताया जाता है। इसका मिश्रण बनाने के लिए एक बाउल में अंडा तोड़ लें, इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब उसे तीस मिनट के लिए अपने बालों में लगाएं और ऐसे ही छोड़ दें। इससे आपको कुछ ही समय में फायदा मिलने लगेगा।

मेथी से मिलेगा जबरदस्त फायदा

अगर आप भी बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो मेथी के दानों को रातभर के लिए भिगो दें। अगले दिन इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। आधे घंटे अगर आप इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएंगे तो इससे जबरदस्त फायदा मिलेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here