[ad_1]
दिवंगत सतीश कौशिक ऐसे अभिनेता और निर्देशक रहे हैं जिन्होंने आम जन जीवन की समस्याओं को पर्दे पर बहुत ही सहजता से पेश किया है। इन्हीं में से उनकी एक फिल्म है ‘कागज’। फिल्म ‘कागज’ में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाया। सतीश कौशिक इस फिल्म को पहले अपने करीबी दोस्त और अभिनेता अनिल कपूर को लेकर बनाना चाह रहे थे, लेकिन अनिल कपूर के साथ वह ‘कागज’ नहीं बना पाए। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने हाल ही में किया।
हिंदी सिनेमा में सतीश कौशिक, अनिल कपूर और अनुपम खेर की तिकड़ी के चर्चे खूब होते रहे हैं। इन तीनों की दोस्ती मिसाल भी रही है। इनके बीच की दोस्ती व्यावसायिक रिश्तों से ज्यादा निजी रिश्तों की रही। कम लोगों को ही पता होगा कि तीनों दोस्त कहीं भी हों, तीनों हर सुबह आपस में बात जरूर करते थे। एक अभिनेता के तौर पर भी सतीश कौशिक को अनिल कपूर बहुत पसंद रहे हैं। अनिल कपूर के मुताबिक, ‘हमने साथ में 17 फिल्मों में किया जिनमें से सतीश कौशिक ने मेरी कई फिल्में निर्देशित भी की।’
यह भी पढ़ें: रामायण में ‘मंथरा’ के किरदार से हुईं घर-घर में मशहूर, अपने जमाने की ग्लैमरस अदाकारा थीं ललिता
यह भी पढ़ें: किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी
यह भी पढ़ें: विक्रम भट्ट और बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला
[ad_2]
Source link