Home Sports जयसूर्या ने डेब्यू टेस्ट में खोदी थी ऑस्ट्रेलिया की कब्र, अब आयरलैंड का बजाया बैंड, श्रीलंका को दिलाई सबसे बड़ी जीत

जयसूर्या ने डेब्यू टेस्ट में खोदी थी ऑस्ट्रेलिया की कब्र, अब आयरलैंड का बजाया बैंड, श्रीलंका को दिलाई सबसे बड़ी जीत

0
जयसूर्या ने डेब्यू टेस्ट में खोदी थी ऑस्ट्रेलिया की कब्र, अब आयरलैंड का बजाया बैंड, श्रीलंका को दिलाई सबसे बड़ी जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका ने आयरलैंड को गॉल टेस्ट में पारी और 280 रन से हराया
श्रीलंका की जीत के हीरो प्रभात जयसूर्या रहे, उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए

नई दिल्ली. बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने 3 दिन में ही गॉल टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 280 रन से हरा दिया. प्रभात ने दूसरी बार टेस्ट करियर में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में 52 रन देकर 7 विकेट लिए थे और दूसरी में 56 रन देकर आयरलैंड के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. प्रभात ने मैच में 47.1 ओवर गेंदबाजी की और 108 रन देकर 10 विकेट झटके. ये श्रीलंका की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है.

प्रभात ने पिछले साल जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल टेस्ट में ही डेब्यू किया था. अपने डेब्यू पर ही इस बाएं हाथ के स्पिनर ने इतिहास रच दिया था. प्रभात ने पहले टेस्ट में ही 12 विकेट लिए थे और डेब्यू पर श्रीलंका के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. उन्होंने अबतक 6 टेस्ट ही खेले हैं. लेकिन, इसमें 43 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 5 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है.

इस टेस्ट में श्रीलंका ने पहली पारी में कुशल मेंडिस (140) और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (179) की मैराथन पारियों की बदौलत 591/6 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में आयरलैंड की टीम पहली पारी में 52.3 ओवर में 143 रन पर ही ढेर हो गई थी. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में 52 रन देकर 7 विकेट झटके थे. श्रीलंका ने आयरलैंड को फॉलोआन दिया था.

IPL 2023: फ्लावर नहीं, फायर है धोनी का चैंपियन, पापा के खिलाए खाने से मिली पावर, तो किए पूरे 5 हवाई फायर

दूसरी पारी में भी आयरलैंड के बल्लेबाज दम नहीं दिखा पाए और हैरी टैक्टर (42), कर्टिस कैंफर (30) और जॉर्ज डॉकरेल (32) को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज नाकाम साबित हुए थे. दूसरी पारी में भी आयरलैंड की टीम 54.1 ओवर में 168 रन बनाए थे. प्रभात जयसूर्या ने 3 और रमेश मेंडिस ने 4 विकेट लिए थे.

पापा कहते थे क्रिकेट बंद करो, बेटा बगावत कर खेलता रहा! पाकिस्तान से खेलते ही अम्मी का कर्जा उतारा

ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने पहली पारी में भी 1 विकेट लिया था और इस टेस्ट में उन्होंने अपने 50 विकेट पूरे किए. वह श्रीलंका की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे कम मैच में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके अब 11 टेस्ट में 51 विकेट हो गए हैं. उन्होंने दिलरुवान परेरा की बराबरी की है, जिन्होंने 11 टेस्ट में ही विकेटों का अर्धशतक लगाया था. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. दूसरा टेस्ट भी गॉल में ही 24 अप्रैल से खेला जाएगा.

Tags: Dimuth Karunaratne, Ireland, Prabath Jayasuriya, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here