Home Sports विराट कोहली और सौरव गांगुली की अंदरूनी झटपट को मिली हवा, पहले किया नजरअंदाज, अप इंस्टा पर अनफॉलो

विराट कोहली और सौरव गांगुली की अंदरूनी झटपट को मिली हवा, पहले किया नजरअंदाज, अप इंस्टा पर अनफॉलो

0
विराट कोहली और सौरव गांगुली की अंदरूनी झटपट को मिली हवा, पहले किया नजरअंदाज, अप इंस्टा पर अनफॉलो

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली और सौरव गांगुली ने नहीं मिलाया था हाथ.
सौरव गांगुली और विराट कोहली की अनबन की खबरें बढ़ीं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन अब इस मुद्दे को एक बार फिर हवा मिल गई है. आईपीएल 2023 में विराट और गांगुली का आमना-सामना भी हुआ. उसी दौरान इस अंदुरूनी झटपट ने एक नया मोड़ ले लिया है. विराट कोहली आरसीबी के एक अहम बैटर हैं जबकि गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर हैं.

दोनों दिग्गजों का आमना-सामना तब हुआ जब आरसीबी और दिल्ली के बीच मैच खत्म होने के बाद सभी एक-दूसरे से हाथ मिलाने चले. लेकिन इन सौरव गांगुली और विराट कोहली ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. जिसके बाद दोनों की अनबन के चर्चे फिर शुरू हो चुके हैं. इसके बाद अब विराट और गांगुली ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया है. हालांकि, इस बारे में दोनों ने खुद कोई चर्चा नहीं की है. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 247 लोगों को फॉलो करते हैं जिसमें सौरव गांगुली नहीं हैं. रन मशीन के 246 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वहीं, सौरव गांगुली की बात करें तो उनके 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह 106 लोगों को फॉलो करते हैं. उनकी फॉलोइंग लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं है.

Tags: IPL 2023, Saurav ganguly, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here