[ad_1]
इस बीच निर्देशक फरहाद सामजी ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा कि वह सलमान खान की फिल्म को वीरम का रीमेक नहीं कहेंगे। फरहाद ने कहा, “मैं इसे रीमेक नहीं कहूंगा। न ही मैं इसे अडॉप्टेशन कहूंगा। मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से एक नया अनुभव है। हमने अपनी फिल्म बनाई है जैसा हमने सोचा था कि इसे बनाया जाना चाहिए। जिन्होंने वीरम देखी है उन्हें भी इसे देखकर नया अनुभव मिलेगा।”
बता दें कि अजीत कुमार स्टारर फिल्म वीरम में तमन्ना भाटिया, विदार्थ, बाला, संथानम, नासर, प्रदीप रावत और अतुल कुलकर्णी सहित अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे अब तक दो बार रीमेक किया जा चुका है। पहली बार 2017 में तेलुगू में पवन कल्याण अभिनीत कटमरायुडु के रूप में इसे बनाया गया था। इसके बाद साल 2019 में कन्नड़ में ओडेया के नाम से फिल्म का निर्माण किया गया था।
Jannat Zubair: जन्नत जुबैर ने फैजल संग साझा की तस्वीर, फैंस ने पूछ डाले शादी को लेकर सवाल
[ad_2]
Source link