[ad_1]
हाइलाइट्स
ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ किया था खिलवाड़
आस्ट्रेलिया के माइकल हसी के साथ मिलकर जड़ दिए थे 24 रन
नई दिल्ली. भारत में आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. ऐसा काफी कम टी20 लीग्स में देखने को मिलता है. जब कोई खिलाड़ी सीजन के शुरुआती मैच में ही शतक जड़ दे. लेकिन 16 साल पहले दिग्गज क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने भी कुछ ऐसा ही किया था. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बैटिंग करते हुए पहले ही मुकाबले में शतक जड़ा था. इस मुकाबले में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू करने वाले एक बैटर के साथ खिलवाड़ किया था.
ब्रैंडन मैकुलम ने इस मुकाबले में हर एक गेंदबाज की पिटाई की थी. लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी का डेब्यू बेहद ही खराब कर दिया था. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर कैमरन वाइट थे. राहुल द्रविड़ ने एक बल्लेबाज कैमरन वाइट को गेंद थम दी. जिसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा था. वाइट को ब्रैंडन मैकुलम ने 1 ओवर में 16 रन मारे थे. मैकुलम के साथ बैटिंग कर रहे माइकल हसी ने 6 रन मारे थे. इसके अलावा कैमरन ने 2 वाइड फेंके थे. कुल मिलाकर कैमरन ने पहले ही ओवर में 24 रन लुटा दिए थे. उन्होंने आईपीएल डेब्यू में ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.
IPL में किस टीम ने एक इनिंग में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, पहले स्थान पर RCB, देखें टॉप 5 में कौन-कौन?
ब्रैंडन का ताबड़तोड़ शतक
ब्रैंडन मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बैटिंग करने उतरे. उनके अपने साथी सौरव गांगुली थे. सौरव गांगुली इस मैच में 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन ब्रेंडन मैकलम ने जो किया वह देखने लायक था. ब्रैंडन मैकुलम ने 73 गेंदों में 158 रन मारे थे. उन्होंने इस मैच में 13 छक्के और 10 चौके जड़े थे. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 216 का था. आईपीएल के पहले ही मुकाबले में यह बेहद शानदार रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम ने अपने नाम किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Brendon McCullum, IPL, KKR, Rahul Dravid
FIRST PUBLISHED : April 18, 2023, 12:39 IST
[ad_2]
Source link