[ad_1]
RCB vs CSK IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला गया. डेवोन कॉनवे के 45 गेंद में 83 रन और शिवम दुबे के 27 गेंद में 52 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ रन से हरा दिया. पहले गेंदबाजी का आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी का फैसला चेन्नई के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया और छह विकेट पर 226 रन बनाए. जवाब में आरसीबी आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी. सीएसके की जीत के बाद कप्तान एमएस धोनी ने एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की.
[ad_2]
Source link