[ad_1]
हाइलाइट्स
अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी से लूटी वाह वाही
हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में जीती मुंबई
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में इस वक्त मुंबई इंडियंस के नए स्टार अर्जुन तेंदुलकर को लेकर काफी बातें की जा रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी उठाते हुए टीम को जीत दिलाकर यह युवा अपने पिता महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जैसा ही छा गया है. पूर्व क्रिकेटर अर्जुन को लेकर अलग अलग तरह के बयान दे रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया कि पिता से अर्जुन को विरासत में एक शानदार चीज मिली है.
पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, ‘इस बात को सभी कहते हैं कि जब सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनके पास कितनी गजब की प्रतिभा थी, लेकिन एक चीज को सबसे बेहतरीन थी वो उनका टेम्परामेंट. मुझे ऐसा लगता है कि अर्जुन को अपने पिता से यह एक कीमती चीज विरासत में मिली है.
अर्जुन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में डेब्यू किया. पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने उनको पहला ओवर करने दिया था. दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ओवर के साथ आखिरी ओवर कर 20 रन के बचाव करने की जिम्मेदारी भी दी.
अर्जुन के पास भी पिता सचिन के जैसा ही टेम्परामेंट है. उनको देखकर ऐसा लगता है कि वो एक सोचने वाले क्रिकेट हैं. यह जो संकेत हैं वो काफी अच्छे हैं. एक युवा जो दूसरे मुकाबले में उतरा है उसको मैच में आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी दी जाती है और वो टीम को जीत दिलाता है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arjun tendulkar, IPL 2023, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 16:09 IST
[ad_2]
Source link