Home Sports धोनी का जबरा फैन हुआ वायरल, मैच के बीच लहराया पोस्टर, बोला- ‘मैं अपनी बाइक बेचकर…’

धोनी का जबरा फैन हुआ वायरल, मैच के बीच लहराया पोस्टर, बोला- ‘मैं अपनी बाइक बेचकर…’

0
धोनी का जबरा फैन हुआ वायरल, मैच के बीच लहराया पोस्टर, बोला- ‘मैं अपनी बाइक बेचकर…’

[ad_1]

हाइलाइट्स

RCB का होम ग्राउंड होने के बाद भी चिन्नास्वामी में धोनी को फैन्स का प्यार मिला.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 8 रनों के अंतर से हार गया.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 अप्रैल को शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में कुल 444 रन बने और 33 छक्के लगे. इस मैच में 14 विकेट गिरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम महज 8 रनों के अंतर से हार गई. चिन्नास्वामी भले ही रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर का घर है, लेकिन जिस तरह से वहां के फैन्स ने महेंद्र सिंह धोन के लिए चियर किया तो बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वह होम ग्राउंड से बाहर खेल रहे हैं. धोनी की एक झलक पाने को जाने कितने फैन्स स्टेडियम में पहुंचे थे, लेकिन इन सभी के बीच एक फैन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

महेंद्र सिंह धोनी 19.5 ओवर में बैटिंग के लिए क्रीज पर आए और स्टेडियम में ‘येलो आर्मी’ के फैन्स पर कैमरा घूमा. इस बीच कैमरे की नजरों में एक फैन आया, जो धोनी को देखने के लिए गोवा से आया था. हालांकि, दूर से अपने क्रिकेट आइडिल को देखने आना फैन्स के लिए कोई नई या बड़ी बात नहीं है. लेकिन फिर भी यह फैन बेहद खास था, क्योंकि धोनी को देखने के लिए इस फैन ने अपनी बाइक बेच दी थी.

अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाए तेवर, IPL में लिया पिता का ‘बदला’, रणजी में सचिन को डक देने वाले बॉलर को बनाया शिकार

प्रीति जिंटा ने की अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ, मजाक बनाने वालों की लगाई क्लास, कहा- ‘नेपोटिज्म के लिए…’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस फैन ने अपने हाथों में एक पोस्टर थामा हुआ था. इस पोस्टर के ऊपर लिखा हुआ था, ”मैंने गोवा से आकर थाला धोनी को देखने के लिए अपनी बाइक बेच दी.” धोनी के फैन का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बता दें कि पहले दो ओवरों में दो विकेट गंवाने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डुप्लेसी के दम पर शानदार खेल दिखाया. ग्लेन मैक्सवेल ने डुप्लेसी का पूरा साथ निभाया. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 126 रनों की विशाल साझेदारी की. साझेदारी टूटने के बाद बाकी कोई खिलाड़ी लंबी पारी नहीं खेल पाया. दिनेश कार्तिक और सुयश प्रभुदेसाई ने काफी कोशिश की, लेकिन 8 रन कम पड़ गए.

Tags: Chennai super kings, Csk vs rcb, Dhoni Fan, IPL 2023, Ms dhoni, Royal Challengers Bangalore

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here