[ad_1]
हाइलाइट्स
जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हैं
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को उनकी कमी खली है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियस की टीम के लिए खेलते हैं. चोटिल होने की वजह से वह इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं हैं. बुमराह के ना होने की वजह से टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक ऐसे गेंदबाज की तलाश में थे जो उनके स्टार की जगह ले पाए. नई गेंद फेंकने का जिम्मा उठाए और आखिर के ओवर में भी आकर गेंदबाजी करने का माद्दा रखता हो. अर्जुन तेंदुलकर के रूप में इसकी झलक दिखी है.
मुंबई इंडियंस के लिए लगातार कई सालों से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुश्किल काम को अंजाम देते आ रहे हैं. इस सीजन चोटिल होने की वजह से वह टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे. कप्तान रोहित शर्मा को ऐसे गेंदबाजी की तलाश थी जो उनके लिए बुमराह जैसे काम करके दिखाए या कम से कम मुश्किल में उनकी तरफ भरोसे देखा जा सके. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने पिछले दो मुकाबले में टीम की उम्मीद जगाई है.
बुमराह जैसा गेंदबाज मिल गया क्या
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का हमेशा से ही क्रिकेट जगत में बोलबाल रहा है. जसप्रीत बुमराह की जगह पर टीम को एक ऐसा ही गेंदबाज मिला है. दाएं हाथ के चोटिल बुमराह की जगह युवा तेज गेंदबाज अर्जुन को डेब्यू का मौका मिला. पिछले दो मुकाबले में अर्जुन ने पहला ओवर डाला है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो कप्तान रोहित शर्मा ने उनको आखिरी ओवर में 20 रन बचाने की जिम्मेदारी भी दी. इसमें वो पूरी तरह से सफल हुए 1 विकेट चटकाया और रन सिर्फ 4 ही दिए.
पहला और आखिरी दोनों ओवर करने की क्षमता
अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू पर पहला ओवर डाला. तीसरा ओवर भी उन्होंने किया. दूसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ भी पहला ओवर अर्जुन ने ही किया. शुरुआती दो ओवर के स्पेल के बाद कप्तान ने आखिरी ओवर भी उनको ही करने दिया. मैच के बाद अर्जुन ने कहा कि वो आखिरी ओवर करना चाहते थे. ऐसे में कप्तान के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी कि एक गेंदबाज खुद आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी लेना चाहता है. पहले मैच में 2 ओवर करने के बाद 17 रन दिए थे. दूसरे मैच में 2.5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arjun tendulkar, IPL 2023, Jasprit Bumrah
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 06:30 IST
[ad_2]
Source link