[ad_1]
हाइलाइट्स
शाहिद अफरीदी ने अपनी बहन से किया है निकाह
पेशे से डॉक्टर हैं नादिया, जानें उनकी प्रेम कहानी
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के बारे में कौन नहीं जानता है. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. वह उम्दा बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी में भी माहिर थे. यही वजह है कि कई युवा क्रिकेटर उन्हें आज भी अपना आदर्श मानते हैं.
शाहिद ने कजिन बहन से की है शादी:
आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहिद की शादी उनके मामा की बेटी से हुई है. ऐसे में उनकी पत्नी शादी से पहले रिश्ते में उनकी बहन थीं. हालांकि शाहिद का कहना है कि उनके धर्म में ऐसा होता है. उनकी पत्नी का नाम नादिया है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं.
साल 2000 में एक दुसरे के हुए शाहिद और नादिया:
शाहिद अफरीदी और नादिया की शादी 22 अक्टूबर साल 2000 में हुई थी. अपनी शादी के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह एक बार अपने घर से जा रहे थे तो मजाक में अपने पिता से शादी के लिए बोल दिया था.
अफरीदी ने उस दौरान अपने पिता से कहा था कि उनके लिए वो कोई लड़की ढूंढ लें, वो शादी करेंगे. अगली बार जब वह वापिस लौटे तो उनके पिता ने उन्हें बताया कि उनके लिए उन्होंने लड़की ढूंढ ली है.
अफरीदी जानने के लिए बेहद उत्सुक थे कि आखिर वह कौन है. ऐसे में उनके पिता ने बताया कि उन्होंने उनके लिए नादिया को चुना है. नादिया को अफरीदी बचपन से ही जानते थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Pakistan cricket, Pcb, Shahid afridi
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 17:10 IST
[ad_2]
Source link