Home Breaking News Chhattisgarh: कोरिया में खदान धंसने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत, एक लापता; मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

Chhattisgarh: कोरिया में खदान धंसने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत, एक लापता; मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

0
Chhattisgarh: कोरिया में खदान धंसने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत, एक लापता; मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

[ad_1]

four including three women died due to mine collapse in chhattisgarh koriya

खदान धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
– फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में खडग़वां ब्लाक अंतर्गत ग्राम गढ़तर में बुधवार शाम करीब छह बजे छुई मिट्टी की खदान धसकने से बड़ा हादसा हो गया। छुई खदान में घुसकर मिट्टी निकाल रहे चार ग्रामीणों की मौत हो गई। चार अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक ग्रामीण अब भी लापता है। लापता ग्रामीण की खोजबीन की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़तर में स्थित छुई खदान में छुई मिट्टी निकालने के लिए बुधवार शाम गांव के ही महिला-पुरूष गए थे। गढ़तर के मौहारीपारा रोड स्थित लोहरिया नदी के पास अवैध छुई मिट्टी खदान है। शाम करीब 6 बजे अचानक छुई खदान धसक गई। हादसे में 5 महिला-पुरुष छुई मिट्टी की बड़ी चट्टानों के नीचे दब गए।

छुई खदान के बाहर मौजूद अन्य लोगों व बच्चों ने दौड़कर इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना पर बड़ी संख्या में गांववाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थोड़ी ही देर में खड़गवां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से मलवे को हटाया गया। कुछ देर खुदाई के बाद चार ग्रामीणों को बाहर निकाल लिया गया। सभी मृत मिले। पांचवें दबे ग्रामीण की तलाश की जा रही है। 

जेसीबी से की गई खुदाई के बाद चार ग्रामीणों का शव बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं मीराबाई ग्राम गढ़तर, मानमती ग्राम गढ़तर, राम सुंदर ग्राम देवानीबांध शामिल हैं। चौथे मृतक एवं लापता पांचवें ग्रामीण के नाम का पता नहीं चल सका है। देर शाम तक रेस्क्यू अभियान जारी था एवं पुलिस टीम मौके पर ग्रामीणों के साथ मौजूद थी। प्रशासनिक अमले के अधिकारी भी चिरमिरी व खड़गवां से मौके पर पहुंच गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here