Home Breaking News Meta Layoffs: मेटा में आज से फिर छंटनी! जानें किन कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी में है सोशल मीडिया कंपनी

Meta Layoffs: मेटा में आज से फिर छंटनी! जानें किन कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी में है सोशल मीडिया कंपनी

0
Meta Layoffs: मेटा में आज से फिर छंटनी! जानें किन कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी में है सोशल मीडिया कंपनी

[ad_1]

Meta layoffs may begin today employees worry and anxiety peaks in India know details

Google Meta
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में मेटा के कर्मचारियों की छंटनी आज यानी बुधवार से शुरू सकती है। भारत में सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के कम से कम दो कर्मचारियों ने इस बात के संकेत दिए हैं। कई  अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों की रिपोर्टों से भी पता चलता है कि नौकरियों में कटौती का अगला दौर आज शुरू होने की उम्मीद है।

ट्विटर और ब्लाइंड जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जो सत्यापित कर्मचारियों को गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच और समुदाय प्रदान करते हैं, आज से शुरू होने वाली छंटनी के संकेत दे रहे हैं।मीडिया से बातचीत में एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “छंटनी की घोषणा पिछले महीने की गई थी और अप्रैल की शुरुआत से अफवाहें चल रही हैं कि 18 या 19 अप्रैल से दूसरे दौर की छंटनी शुरू होगी। एक अन्य कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि निचले स्तर के कर्मचारियों को इस सप्ताह बर्खास्तगी का सामना करना पड़ेगा जबकि व्यापार प्रमुख जैसे नेतृत्व के अहम पदों पर बैठे कर्मचारी अगले सप्ताह प्रभावित होंगे। इस सूत्र ने यह भी संकेत दिया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी में छंटनी अगले सप्ताह की शुरुआत तक बंद हो जाएगी।

भारत में मेटा कर्मचारी चिंतित हैं लेकिन पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं

मीडिया से बातचीत में भारत के कई मेटा कर्मचारियों ने कहा कि छंटनी के बारे में चर्चा अप्रैल की शुरुआत से है, लेकिन 18 अप्रैल (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे) तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, द वाशिंगटन पोस्ट की ओर से प्राप्त एक आंतरिक ज्ञापन में, मेटा के मानव संसाधन प्रमुख, लोरी गोलर ने मंगलवार शाम को लिखा कि कंपनी अपनी तकनीकी टीमों ऐसे कर्मचारियों को सूचित करना शुरू कर देगी जिनकी छंटनी का फैसला किया गया है।

पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 11000 लोगों को निकाला था

भारत में कंपनी एक कर्मचारी ने कहा, ‘मेटा को सुबह-सुबह छंटनी का नोटिस देने के लिए जाना जाता है। इसलिए, यह हो सकता है कि हमें छंटनी से जुड़ी सूचना आने वाली सुबह को मिले सुबह जल्दी प्राप्त कर सकते हैं, या यदि वे पीएसटी का पालन करते हैं तो यह भारत में दोपहर के आसपास हो सकता है। मेटा ने पिछले साल नवंबर में अपने वर्कफोर्स में 13 प्रतिशत की कटौती करते हुए 11000 लोगों की छंटनी की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here