[ad_1]

Nepal Politics- Ram Chandra Poudel
– फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को एक बार फिर काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने के भीतर दूसरी बार उनकी तबीयत बिगड़ी है। नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। 78 वर्षीय पौडेल काठमांडू के टीचिंग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के प्रशासन प्रमुख बैकुंठ थपलिया के मुताबिक, राष्ट्रपति पौडेल का इलाज चल रहा है।
राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
[ad_2]
Source link