Home Breaking News Pakistani drone: हथियार और ड्रग्स लाने वाले पाकिस्तानी ड्रोन का खेल होगा खत्म, बॉर्डर पर लगेगा ये खास सिस्टम

Pakistani drone: हथियार और ड्रग्स लाने वाले पाकिस्तानी ड्रोन का खेल होगा खत्म, बॉर्डर पर लगेगा ये खास सिस्टम

0
Pakistani drone: हथियार और ड्रग्स लाने वाले पाकिस्तानी ड्रोन का खेल होगा खत्म, बॉर्डर पर लगेगा ये खास सिस्टम

[ad_1]

to counter the Pakistani drone govt will install anti drone system on border areas

पंजाब में पकड़ा गया पाकिस्तान से आया ड्रोन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से ‘हथियार व ड्रग्स’ लेकर भारतीय सीमा में आने वाले ड्रोन का खेल जल्द ही खत्म हो सकता है। इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्रालय कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। पंजाब और जम्मू कश्मीर से लगते बॉर्डर पर तीन माड्यूल के अंतर्गत ट्रायल जारी है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन को खत्म करने की जिस तकनीक पर काम हो रहा है, उसमें काफी हद तक सफलता मिल रही है। ट्रायल के फाइनल नतीजों का विश्लेषण करने के बाद एंटी ड्रोन तकनीक को देश के सभी बॉर्डर पर लगाया जाएगा।

गिराए जा रहे हथियार, कारतूस और ड्रग्स के पैकेट

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ द्वारा पंजाब में लगातार ड्रोन भेजे जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। ड्रोन के जरिए हथियार, कारतूस और ड्रग्स के पैकेट गिराए जाते हैं। साल 2021 व 2022 में ड्रोन को मार गिराए जाने के आंकड़ों की तुलना 2023 के साथ करें, तो वह संख्या बहुत उत्साहवर्धक है। विभिन्न तरीके से लगभग आठ दर्जन ड्रोन को पकड़ पाने में सफलता मिली है। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान से पंजाब में आए दिन ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे ड्रग्स के पैकेट जब्त किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ड्रग्स को लेकर पंजाब सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय की रणनीति के मुताबिक काम कर रही है। पंजाब में बीएसएफ, एनसीबी और पुलिस, ये तीनों पूर्ण समन्वय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान से आने वाले ज्यादातर ड्रोन चीन निर्मित होते हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab: पांच मिनट तक भारतीय सीमा में उड़ता रहा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने तीन राउंड फायरिंग कर खदेड़ा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here