[ad_1]

राजकुमार सिंह रज्जू
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के कब्र पर चढ़ाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के निष्कासित नेता राजकुमार सिंह रज्जू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में ले लिया।
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हो पाया है कि कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राजकुमार ने माफिया अतीक और अशरफ की कब्र पर तिरंगा चढ़ा कर सैल्यूट किया। साथ ही अतीक अहमद को शहीद बताया है। अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अतीक शहीद हुआ है। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, पार्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजकुमार सिंह को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
[ad_2]
Source link