Home Breaking News ‘हम शर्मिंदा हैं…’: पटना में 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप; जननांग में पाइप डाला, अंग-अंग क्षत-विक्षत

‘हम शर्मिंदा हैं…’: पटना में 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप; जननांग में पाइप डाला, अंग-अंग क्षत-विक्षत

0
‘हम शर्मिंदा हैं…’: पटना में 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप; जननांग में पाइप डाला, अंग-अंग क्षत-विक्षत

[ad_1]

Bihar news : crime against women in bihar, pipe inserted in genitals after gang rape in patna, Nitish Kumar

आम के पेड़ के पास लाश मिलने के बाद लगी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की रात पटना में एक महिला का मर्डर हुआ। लाश मिलने पर पीट-पीट कर मारे जाने की खबर बुधवार को प्रकाशित भी की। लेकिन, खबर इतनी ही नहीं थी। ‘अमर उजाला’ ने जानने की कोशिश की कि आखिर 73 साल की महिला को पीटकर मारे जाने की वजह क्या होगी। हम निकले तो वजह ढूंढ़ने, लेकिन कहानी रुलाने वाली थी। लाश की आंखों देखी हालत सुनते हुए रिपोर्टर की आंखें नम हो गईं। शर्म आने लगी कि राजधानी और पुलिस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर ऐसा! 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप। अंग-अंग क्षत-विक्षत। जननांग में दरिंदों ने पाइप न केवल डाला था, बल्कि बुरी तरह घुमाकर शरीर को भारी नुकसान पहुंचाया। इतनी दरिंदगी के बाद लाश पर कपड़ा डाले, यह तो संभव नहीं। और, बिहार पुलिस को पहले FIR का इंतजार था। अब पोस्टमार्टम का। हद है!

लाश की हालत देखने वालों में गुस्सा

फुलवारीशरीफ इलाके में सन्नाटा पसरा है। ऐसा कोई एक आदमी नहीं, जिसकी जुबान पर इस वीभत्स कांड की पूरी कहानी नहीं। लोग सन्न हैं। बच्चे चुप हैं। जिन्होंने लाश देखी, वह बोलते-बताते कभी गुस्सा जाते हैं तो कभी रुआंसे हो जाते हैं। लाश की हालत देखने वाले लोग गैंगरेप के वहशीपन की गवाही दे रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है क्योंकि इसके लिए उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन, सवाल है कि जिस हालत में लाश मिली और जिस तरह की लाश मिली- कार्रवाई के लिए किसी रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए था। 

पुरानी दुश्मनी नहीं, इसलिए अंदाजा नहीं था

फुलवारीशरीफ इलाके में ‘अमर उजाला’ रिपोर्टर से लोगों ने साफ कहा कि घटना न किसी ने देखी और न इसका अंदाजा लगा। महिला का किसी से झंझट भी नहीं था कि कोई पुरानी दुश्मनी से ऐसा करे। हालांकि लोग बता रहे हैं कि 73 साल की महिला अपने घर के आगे बथान में सो रही थीं, तभी कुछ लोग उन्हें जबरन उठाकर घर से 100 मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ के नीचे ले गए। यहीं दुष्कर्म किया होगा, क्योंकि न तन पर कपड़े मिले और न शरीर का कोई अंग सुरक्षित। गला, सीना, कमर…हर जगह तेज हथियार का वार दिखा। सीना पर पत्थरों से भी कई बार भारी चोट के निशान थे। परिवार के लोग महिला की पहचान छिपाने से ज्यादा इस वीभत्स मौत के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई मांग रहे हैं।

एक ही आशंका, पुलिस के रवैए से नाराजगी

परिजन पहचान नहीं छिपाना चाहते। आगे आकर कह रहे कि वह लड़ेंगे, क्योंकि इस तरह तो किसी के साथ कुछ भी हो सकता है!  महिला के बेटे ने आशंका जताई कि नशेड़ियों ने यह सब किया होगा। उसकी बातें सुनने के बाद गांव वाले 100 प्रतिशत पक्का होकर बताने लगे- “यहां शराब और स्मैक के नशेड़ियों और कारोबारियों का जमावड़ा रहता है। नशेड़ी बहू-बेटियों पर गलत नजर डालते रहते हैं, लेकिन एक बुजुर्ग के साथ…!” यह बताते हुए महिलाएं गुस्सा भी हो गईं। कहने लगीं- “पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कोई मदद नहीं। इतना कुछ देखने के बाद भी किस बात का इंतजार है?” फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने ‘अमर उजाला’ के सवाल पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here