[ad_1]
हाइलाइट्स
केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने दर्ज की चौथी जीत
अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी पति का मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स (LSG v RR) के खिलाफ अपने 154 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया. एक समय इस मुकाबले में राजस्थान की टीम आसानी से जीत की ओर अग्रसर थी लेकिन बीच के ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से उसकी लय टूट गई और संजू सैमसन की टीम को 10 रन से हार नसीब हुई. लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने इस दौरान 103 मीटर का छक्का जड़ा, जिसे देखकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अथिया का रिक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद को स्लॉग स्वीप कर दिया. युजवेंद्र चहल की गेंद राहुल को ऑफ स्टंप लेंथ मिली और उन्होंने उसे मिडविकेट की ओर से छह रन के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया. राहुल के इस शॉट को देखकर जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूद उनकी एक्ट्रेस पत्नी अथिया शेट्टी खुशी से झूम उठीं. अथिया ताली बजाती हुई नजर आईं.
– !
Continue streaming #RRvLSG, LIVE & FREE on #JioCinema only!#IPLonJioCinema #TATAIPL | @klrahul pic.twitter.com/CdghB6fza6
— JioCinema (@JioCinema) April 19, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Athiya shetty, IPL 2023, KL Rahul, Lucknow Super Giants
FIRST PUBLISHED : April 20, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link