Home Breaking News Atiq Ashraf Murder: अतीक के करीबी बिल्डर ने खड़ी की अरबों की संपत्ति, लखनऊ समेत इन राज्यों में फैला साम्राज्य

Atiq Ashraf Murder: अतीक के करीबी बिल्डर ने खड़ी की अरबों की संपत्ति, लखनऊ समेत इन राज्यों में फैला साम्राज्य

0
Atiq Ashraf Murder: अतीक के करीबी बिल्डर ने खड़ी की अरबों की संपत्ति, लखनऊ समेत इन राज्यों में फैला साम्राज्य

[ad_1]

Atiq Ashraf Murder mafia atiq ahmed close builders raised property worth billions

Atiq Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक के करीबी गुर्गे व बिल्डर मो. मुस्लिम को पुलिस ने उठा लिया है। प्रयागराज पुलिस की विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसकी संपत्ति का भी ब्योरा जुटाया है। माफिया के नाम पर ही प्रयागराज के खुल्दाबाद के साथ ही लखनऊ, कानपुर व बहराइच में उसने अरबों रुपये की संपत्ति खड़ी कर रखी है।

मो. मुस्लिम मूलरूप से खुल्दाबाद का रहने वाला है। अतीक के बेटे असद से उसकी बातचीत का हाल ही ऑडियो वायरल हुआ था। अतीक व अशरफ की हत्या के तीन दिन बाद अतीक के साथ हुई उसकी बातचीत के ऑडियो के साथ ही व्हाट्सएप चैटिंग भी सामने आई। 

इसमें अतीक ने पांच करोड़ रुपये की मांग की थी, जो वह विधानसभा चुनाव में खर्च करने वाला था। इसपर पुलिस की पड़ताल तेज हो गई। सामने आया कि मो. मुस्लिम ने ही इस सबको वायरल कराया था। बहरहाल, प्रयागराज की विशेष जांच टीम उससे पूछताछ कर रही है।

खुल्दाबाद का हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 16 मुकदमे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मो. मुस्लिम के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दो, धूमनगंज में आठ, करेली में तीन, खुल्दाबाद में दो और लखनऊ के वजीरगंज में दर्ज एक केस शामिल है। ये केस जालसाजी, हत्या के प्रयास, सरकारी जमीन पर कब्जा करने सहित कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here