Home Breaking News Security Review: पीएम मोदी ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक, सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की होगी समीक्षा

Security Review: पीएम मोदी ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक, सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की होगी समीक्षा

0
Security Review: पीएम मोदी ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक, सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की होगी समीक्षा

[ad_1]

PM Modi to chair high-level meet to review security of Indians in Sudan

पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। पीएम इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वहां से देश के लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा होगी।

गौरतलब है, सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बहुत जल्द यह युद्धविराम टूट गया। बुधवार को पांचवें दिन तक देश में डब्ल्यूएचओ ने 270 मौतों की बात कही जबकि 2,600 से ज्यादा घायल बताए थे।

इस बीच, वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत पूरे मामले पर करीबी नजर रखे हुए है और विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से वार्ता कर समन्वय शुरू कर दिया है। गोलाबारी व हवाई हमलों ने राजधानी खारतूम और नील नदी के ओमडुरमैन शहर को हिलाकर रख दिया है। देश में किसी अनजान जगह पर 31 भारतीयों के फंसे होने की खबरें भी हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here