[ad_1]
दिग्गज टेक कंपनी एपल के मुखिया टिम कुक इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने एपल के दो स्टोर के दरवाजे भारतीय ग्राहकों के लिए खोल दिए हैं। इस दौरान टिम कुक की मौजूदगी मीडिया की सुर्खियों में रही। भारत की अपनी यात्रा के दौरान टिम कुक ने बुधवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेल मंत्रालय के कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
जैसे ही कुक रेल मंत्रालय के कार्यालय से बाहर निकले वे वैष्णव की केबिन के ठीक बाहर चिनाब ब्रिज की तस्वीर देखने के लिए रुक गए। फोटो देखकर कुक की पहली प्रतिक्रिया थी “वाह”। रेल मंत्री वैष्णव द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, उन्हें एपल के सीईओ को चिनाब पुल के महत्व के बारे में समझाते हुए देखा जा सकता है। यह पुल अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने कुक से कहा कि इस साल दिसंबर तक वंदे भारत ट्रेन इस रेलवे पुल पर दौड़ेगी।
[ad_2]
Source link