Home Breaking News CSK vs SRH Playing 11: हैदराबाद के सामने चेन्नई की चुनौती, स्टोक्स की वापसी पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग-11

CSK vs SRH Playing 11: हैदराबाद के सामने चेन्नई की चुनौती, स्टोक्स की वापसी पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग-11

0
CSK vs SRH Playing 11: हैदराबाद के सामने चेन्नई की चुनौती, स्टोक्स की वापसी पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग-11

[ad_1]

csk vs srh ipl 2023 29th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

महेंद्र सिंह धोनी और एडेन मार्करम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुक्रवार (21 अप्रैल) को आईपीएल के 29वें मुकाबले में चेन्नई के चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उतरेगी। हैदराबाद की टीम अब तक चेन्नई को उसके होमग्राउंड पर नहीं हरा सकी है। उसकी नजर चेपक में पहली जीत पर है। दोनों टीमों के बीच चेपक में तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में चेन्नई जीती है।

हैदराबाद के बल्लेबाजों को मेजबान टीम के स्पिनरों की कड़ी चुनौती से भी निपटना होगा। चेन्नई के पास रविंद्र जडेजा, मोईन अली, मिचेल सैंटनर जैसे शानदार स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं। चेपक की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है, लेकिन पिछले मैचों से बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिली है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here