Home Breaking News J&K: पुंछ-राजोरी सेक्टर में 6-7 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, ड्रोन- हेलिकाप्टर से खंगाला जा रहा चप्पा

J&K: पुंछ-राजोरी सेक्टर में 6-7 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, ड्रोन- हेलिकाप्टर से खंगाला जा रहा चप्पा

0
J&K: पुंछ-राजोरी सेक्टर में 6-7 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, ड्रोन- हेलिकाप्टर से खंगाला जा रहा चप्पा

[ad_1]

poonch terror attack: 6 to 7 terrorists suspected to be hiding in Poonch Rajouri sector search operation going

Poonch Terror Attack (File)
– फोटो : एएनआई

विस्तार

पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुत्रों के अनुसार यहां छह से सात आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जगह-जगह नाके लगाकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।  जंगलों के आसपास लोगों के घरों में भी सेना पूछताछ कर रही है।

सेना ने ड्रोन और हेलीकाप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लॉन्च किया है, जो संबंधित क्षेत्र में तलाशी चला रहे हैं। सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम सहित सुरक्षा बल समन्वय बना कर कार्य रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राजोरी और पुंछ सीमा से सटे भाटादूड़ियां क्षेत्र में सेना व सुरक्षा एजेंसियों को दो समूहों में 6 से 7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली है। 

ये आतंकी गुरुवार को घात लगाकर भारतीय सेना के वाहन पर हमला करने में शामिल थे, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा या पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है। क्षेत्र में उनके प्रवेश के मार्ग के बारे में अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Terrorist Attack: आतंकियों ने घात लगातार सैन्य वाहन को विस्फोट कर उड़ाया, पुंछ में सेना के पांच जवान शहीद

 

भाटादूड़ियां में गुरुवार के हमले में आतंकियों और ओजीडब्ल्यू की ओर से स्टिकी बम अथवा किसी अन्य केमिकल का प्रयोग होने की आशंका जताई जा रही है। जिस प्रकार सैन्य वाहन में आग लगी और एक भी जवान को जान बचा कर बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया, उसमें केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। हादसे से पहले सुनी बिजली कड़कने की आवाज : स्थानीय लोगों ने बताया, उन्होंने पहले आसमान में जोरदार बिजली कड़कने की आवाज सुनी। उसके बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनी। कुछ ही क्षणों में इस बात का शोर सुना कि सेना के वाहन में आग लग गई है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here