Home Breaking News Rahul Gandhi: राहुल गांधी लोकसभा सचिवालय को कल सौंपेंगे अपना सरकारी बंगला, आज ले गए अपना सारा सामान

Rahul Gandhi: राहुल गांधी लोकसभा सचिवालय को कल सौंपेंगे अपना सरकारी बंगला, आज ले गए अपना सारा सामान

0
Rahul Gandhi: राहुल गांधी लोकसभा सचिवालय को कल सौंपेंगे अपना सरकारी बंगला, आज ले गए अपना सारा सामान

[ad_1]

Rahul Gandhi to hand over official bungalow on Saturday

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला।
– फोटो : PTI

विस्तार

मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास से अपना सारा सामान ले गए। सूत्रों ने कहा कि वह 22 अप्रैल को 12, तुगलक लेन बंगला लोकसभा सचिवालय को सौंप देंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को “मोदी उपनाम” से संबंधित मामले में टिप्पणी को लेकर दो साल की सजा सुनाई गई थी। सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनसे 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था।

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से अपनी मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास में स्थानांतरित कर दिया था। सूत्रों ने कहा कि गांधी ने शुक्रवार शाम को अपने बचे हुए सामान को उस बंगले से हटा दिया। यह बंगला उन्हें एक सांसद के रूप में आवंटित किया गया था। एक ट्रक को उनके सामान के साथ इमारत से बाहर जाते देखा गया। वह करीब दो दशक से इस बंगले में रह रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि अपना कार्यालय बदलने के बाद वह पहले से ही अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10, जनपथ स्थित आवास पर रहना शुरू कर चुके हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here