Home Breaking News Sharad Pawar: अदाणी से मुलाकात को लेकर महुआ मोइत्रा का शरद पवार पर तीखा हमला, संजय राउत भी एनसीपी चीफ से मिले

Sharad Pawar: अदाणी से मुलाकात को लेकर महुआ मोइत्रा का शरद पवार पर तीखा हमला, संजय राउत भी एनसीपी चीफ से मिले

0
Sharad Pawar: अदाणी से मुलाकात को लेकर महुआ मोइत्रा का शरद पवार पर तीखा हमला, संजय राउत भी एनसीपी चीफ से मिले

[ad_1]

TMC MP Mahua Moitra targets Sharad Pawar for meeting Adani Sanjay Raut meets NCP Chief in Mumbai

महुआ मोइत्रा
– फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अदाणी से मुलाकात को लेकर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर तंज कसा है। शरद पवार और अदाणी की मुलाकात से संबंधित खबर ट्विटर पर साझा करते हुए टीएमसी सांसद ने लिखा, मुझे महान मराठों से लोहा लेने में कोई डर नहीं है। उम्मीद ही कर सकते हैं कि उनमें देश को पुराने रिश्तों से ऊपर रखने की अच्छी समझ है। मोइत्रा ने यह भी कहा कि उनका ट्वीट विपक्षी एकता के खिलाफ नहीं था, बल्कि जनहित के पक्ष में है।

अदाणी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च के खुलासे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की विपक्षी दलों की मांग के बीच उद्योगपति गौतम अदाणी ने गुरुवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दक्षिण मुंबई में स्थित पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ में यह मुलाकात लगभग दो घंटे तक चली।

पवार से मिले संजय राउत

वहीं, अदाणी की मुलाकात के कुछ घंटे बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने एनसीपी अध्यक्ष पवार से मुलाकात की। राउत दक्षिण मुंबई स्थित पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर चर्चा हुई, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here