[ad_1]
हाइलाइट्स
RCB के खिलाड़ी RR के खिलाफ पहनेंगे कचरे से बनी जर्सी
स्वच्छ और हरित वातावरण से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 32वां मुकाबला रविवार दोपहर 03.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक बार फिर आरसीबी के खिलाड़ी पुनः चक्रित (रिसाइकिल) कचरे से बनी हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे. आरसीबी के खिलाड़ी साल 2011 से अपने घरेलू मैचों में से एक में हरे रंग की जर्सी पहन रहे हैं ताकि एक स्वच्छ और हरित वातावरण को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके.
बताया जा रहा है कि इस साल के मिशन में आरसीबी की टीम दक्षिण बेंगलुरु में दो झीलों को भी बहाल करेगी, जो 44 एकड़ में फैली हुई है. बैंगलोर के उपाध्यक्ष और प्रमुख राजेश मेनन का कहना है, ‘हमारी साल भर की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हम लोगों के साथ मिलकर शून्य कार्बन उत्सर्जन को हासिल करने के साथ इस शहर की झीलों का कायाकल्प और जीर्णोद्धार कर रहे हैं. इन झीलों को कभी बेंगलुरु शहर का गौरव माना जाता था.’
यह भी पढ़ें- केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार 2 मैच में खेले मेडन ओवर
आईपीएल 2023 में आरसीबी का सफर:
इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के लिए अबतक मिला जुला रहा है. टीम ने जारी सीजन में कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस बीच टीम को तीन मैच में जीत जबकि तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी की टीम मौजूदा समय में छह अंकों (-0.068) के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL 2023, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : April 22, 2023, 21:31 IST
[ad_2]
Source link