Home Sports केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार 2 मैच में खेले मेडन ओवर

केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार 2 मैच में खेले मेडन ओवर

0
केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार 2 मैच में खेले मेडन ओवर

[ad_1]

हाइलाइट्स

केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
लगातार 2 मैच में खेले मेडन ओवर

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत सात रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. वहीं मैच के दौरान एलएसजी के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने जुझारू अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है.

दरअसल, पिछले आठ सीजन में उम्दा प्रदर्शन करने वाले राहुल का बल्ला इस साल उनसे रूठा हुआ है. वह रन तो बना रहे हैं, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता की सबब बनी हुई है. यही नहीं पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने लगातार दो मेडन ओवर खेले हैं, जो कि आईपीएल इतिहास में उनके साथ पहली बार हुआ है.

यह भी पढ़ें- IPL 2023: धोनी ने निकाली अवॉर्ड न मिलने की भड़ास, लपके थे 2 शानदार कैच, बोले- हम ग्लव्स पहनते हैं तो…

राहुल को पहले-पहल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने मेडन ओवर डाला. इसके बाद आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोहम्मद शमी ने मेडन ओवर खिलाया है. राहुल के साथ यह वाकया दोनों बार पारी के पहले ही ओवर में घटा है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राहुल का प्रदर्शन:

बात करें गुजरात टाइटंस के खिलाफ केएल राहुल के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 61 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 111.47 की स्ट्राइक रेट से 68 रन निकले. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान आठ चौके लगाए. लेकिन टीम को जब आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तो वह आउट होकर पवेलियन चलते बने.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, KL Rahul, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here