Home Sports पिता के निधन के कारण IPL बीच में छोड़ा, 2 साल खरीदार नहीं मिला, नेट बॉलर को मिला मौका तो दिलाई ‘हार्दिक’ जीत

पिता के निधन के कारण IPL बीच में छोड़ा, 2 साल खरीदार नहीं मिला, नेट बॉलर को मिला मौका तो दिलाई ‘हार्दिक’ जीत

0
पिता के निधन के कारण IPL बीच में छोड़ा, 2 साल खरीदार नहीं मिला, नेट बॉलर को मिला मौका तो दिलाई ‘हार्दिक’ जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रन से हराया
मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में लगातार 2 गेंद पर विकेट लिए

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 30वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके होम ग्राउंड पर 7 रन से शिकस्त दी. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 136 रन का टारगेट मिला था. इसका पीछा करते हुए एक समय लखनऊ का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन था. लेकिन, अगले 5 ओवर में टीम में जीत के लिए जरूरी 30 रन नहीं बना पाई. गुजरात की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहित शर्मा रहे. उन्होंने कमाल का आखिरी ओवर डाला. आखिर 6 गेंदों में लखनऊ को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे. लेकिन, मोहित शर्मा ने 4 रन ही बनाने दिए.

मोहित शर्मा ने अपने आखिरी ओवर में लगातार 2 गेंदों पर दो विकेट लिए. उन्होंने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को आउट किया. केएल राहुल गुजरात के इस तेज गेंदबाज की स्लोअर गेंद को नहीं समझ पाए और मिडविकेट की तरफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए. केएल राहुल ने 61 गेंद में 68 रन बनाए. केएल राहुल के आउट होते ही मोहित शर्मा ने लखनऊ की टीम पर शिकंजा कस दिया. अगली ही गेंद पर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को लॉन्ग ऑन पर कैच आउट करा दिया. स्टोइनिस गोल्डन डक हुए.

मोहित ने आखिरी ओवर में 4 रन दिए
मोहित हैट्रिक तो नहीं ले पाए. लेकिन, टीम ने जरूर अगली गेंद पर हैट्रिक पूरी की. दरअसल, मोहित की तीसरी गेंद यॉर्कर थी. इस पर दीपक हुडा ने सामने की तरफ शॉट मारा और दो रन के लिए दौड़ लगा दी. लेकिन, आयुष बदोनी दूसरा रन पूरा नहीं कर पाए और मोहित शर्मा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर उन्हें रन आउट कर दिया. अगली गेंद पर दीपक हुडा खुद रन आउट हो गए. इस तरह गुजरात टाइटंस ने ये 7 रन से मैच जीत लिया.

LSG vs GT: हार्दिक ने उतारी गुरु-चेले की जोड़ी, लखनऊ पर करेगी दोहरा वार, एक डेब्यू पर मचा चुका कोहराम

लगातार 2 गेंद में 2 विकेट लिए
मोहित शर्मा के लिए ये आईपीएल कमबैक वाला रहा. वो पिछले साल गुजरात टाइटंस के नेट बॉलर थे. जबकि मोहित 2014 में पर्पल कैप जीत चुके थे और 2015 विश्व कप का सेमीफाइनल भी खेले थे. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने नेट बॉलर बनना स्वीकारा और इस साल गुजरात ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा और गुजरात के खिलाफ डेब्यू आईपीएल मैच में ही उन्होंने कमाल की बॉलिंग की थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहित ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे और अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए.

LSG vs GT: कप्तानों का कमाल, हार्दिक के बाद राहुल की फिफ्टी, विराट-रोहित पीछे छूटे, हासिल किया बड़ा मुकाम

पिता के निधन के कारण आईपीएल छोड़ा था
बता दें कि मोहित शर्मा ने पिता के निधन के कारण आईपीएल 2020 बीच में ही छोड़ दिया था. इसके बाद 2021 और 2022 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले साल तो इस गेंदबाज को किसी ने खरीदा भी नहीं था और गुजरात के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे. लेकिन, इस साल मौका मिला और धोनी के चहेते खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि वो डेथ ओवर में कितने असरदार हैं.

Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here