Home Breaking News Corona Update: भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में आए 12,193 केस, सक्रिय मामले 67 हजार के पार

Corona Update: भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में आए 12,193 केस, सक्रिय मामले 67 हजार के पार

0
Corona Update: भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में आए 12,193 केस, सक्रिय मामले 67 हजार के पार

[ad_1]

Coronavirus Update: COVID 19 Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Active Death Cases Daily Report

How to book covid 19 booster dose
– फोटो : Istock

विस्तार

भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन केस में बढ़ोतरी देखी गई फिर शुक्रवार को सात फीसदी की कमी दर्ज की गई। आज फिर कोरोना महामारी के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को यह संख्या 11,692 थी। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

67 हजार से ज्यादा सक्रिय 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

शनिवार को 42 हुई मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4,48,81,877 करोड़ दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 42 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,83,0216 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here