Home Breaking News Himachal BJP: डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन महामंत्री होंगे सिद्धार्थन

Himachal BJP: डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन महामंत्री होंगे सिद्धार्थन

0
Himachal BJP: डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन महामंत्री होंगे सिद्धार्थन

[ad_1]

Himachal News: Dr Rajeev Bindal appointed as New President Of Himachal Pradesh BJP

डॉ. राजीव बिंदल, सिद्धार्थन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थन को हिमाचल भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। भाजपा की विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

27 मई 2020 को दिया था इस्तीफा

स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़झाले में स्वास्थ्य निदेशक के कथित ऑडियो वायरल मामले में राजीव बिंदल ने 27 मई 2020 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। सोशल मीडिया पर 43 सेकेंड का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें स्वास्थ्य निदेशक की आवाज पाए जाने के आरोप लगे थे। इसमें करीब पांच लाख रुपये के अवैध लेन-देन की बातें सामने आई थीं। यह लेनदेन कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सामग्री की खरीद से जोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें:- रिश्वत मामले में फंसे पूर्व स्वास्थ्य निदेशक ने विजिलेंस के पास किया आत्मसमर्पण

जेपी नड्डा से से आग्रह किया: कश्यप

भाजपा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस्तीफे की अटकलों पर स्थिति स्पष्ट की है। इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। अब लोकसभा चुनाव बहुत जल्दी है। किसी और को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाए तो यह बेहतर होगा। रविवार को कश्यप ने शिमला में पत्रकार वार्ता की।

उन्होंने कहा कि इस्तीफे वाली कोई बात नहीं है। यह उल्लेखनीय है कि वीरवार को तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के बारे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है। ये अटकलें गलत निकली हैं। हालांकि कश्यप ने मौखिक रूप से नड्डा से पद छोड़ने की इच्छा जरूर जताई। सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद भी हैं।

वह आगामी चुनाव की तैयारी के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव में कश्यप के अध्यक्ष रहते हिमाचल प्रदेश में हुई भाजपा की हार के बाद और उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद पहले से ही माना जा रहा था कि उनका हटना तय है। इससे पहले कश्यप ने यह इच्छा खुद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से जता दी। इससे एक बात यह भी स्पष्ट है कि वह एक बार फिर शिमला संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here