Home Breaking News IMD: इस सप्ताह भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, देश के अधिकांश हिस्सों में पांच दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

IMD: इस सप्ताह भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, देश के अधिकांश हिस्सों में पांच दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

0
IMD: इस सप्ताह भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, देश के अधिकांश हिस्सों में पांच दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

[ad_1]

IMD says No heatwave conditions over most of India for 5 days

गर्मी कर रही बेहाल (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह लोगों को परेशान करने वाली भीषण गर्मी की स्थिति से अगले पांच दिनों तक राहत मिलेगी। आईएमडी ने कहा कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। अपेक्षाकृत कम दबाव की एक गर्त (Trough) उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक जाती है।

निजी पूर्वानुमानकर्त्ता स्काईमेट वेदर ने कहा कि एक और गर्त पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक फैली हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्त आमतौर पर बादलों की स्थिति और बारिश लाता है, जिससे तापमान में गिरावट आती है। आईएमडी के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में उच्च तापमान ने स्थानीय प्रशासन को या तो समय बदलने या मौसम में सुधार होने तक स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर कर दिया था। यहां तक कि पूर्वी पहाड़ियों में भी चाय उत्पादकों ने अपेक्षाकृत उच्च तापमान और लंबे समय तक सूखे की शिकायत की, जिसके कारण चल रहे फ्लश सीजन के दौरान फसल को नुकसान हुआ।

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में शनिवार को लोगों को स्कार्फ का इस्तेमाल करते और पेड़ों के नीचे शरण लेते देखा गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश भी हुई। महाराष्ट्र में सरकार ने 15 जून तक राज्य बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। विदर्भ क्षेत्र के लिए गर्मी की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here