[ad_1]
आईपीएल 2023 का खुमार देशभर में छाया हुआ है. एक तरफ युवा प्लेयर्स मिले मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उम्रदराज प्लेयर्स भी पुराने चावलों की तरह अपनी महक फैला रहे हैं. जिसमें एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला सहित अन्य दिग्गजों का नाम शामिल है. अब इस लिस्ट में एक और 40 वर्षीय खिलाड़ी शामिल हो गया है. लखनऊ के खिलाफ मैच में फिरकी मास्टर अमित मिश्रा ने आईपीएल में श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है.
01

लखनऊ के खिलाफ मैच में 40 वर्षीय अमित मिश्रा ने किफायती गेंदबाजी की. कप्तान केएल राहुल ने उन्हें केवल 2 ओवर गेंदबाजी कराई और इस छोटे स्पैल में ही मिश्रा जी ने अपना कमाल दिखा दिया. उन्होंने इस मैच में आईपीएल में खास उपलब्धि हासिल की है. (AP)
02

अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाजों में टॉप-5 में आ चुके हैं. उन्होंने आईपीएल के 158 मैच में 170 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 40 वर्षीय ने यह आंकड़ा छूने के लिए कुल 550 ओवर फेंके हैं. (AP)
03

लखनऊ के खिलाफ अभिनव शर्मा का विकेट लेते ही अमित मिश्रा ने लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली. हालांकि, मलिंगा ने 170 विकेट महज 122 मैच में हासिल कर लिए थे. इसके लिए मलिंगा ने 471 ओवर फेंके थे. (PIC: AP)
04

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 137 आईपीएल मैचों में 177 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, आईपीएल 2023 में भी चहल का शानदार प्रदर्शन जारी है. फिरकी मास्टर हर मैच में अपने अनुभव की छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं. (PIC: AP)
05

युजवेंद्र चहल इस सीजन की शुरुआत से ही पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं. उन्होंने अभी तक 6 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. इस सीजन में अभी तक उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट झटकने का है. पिछले सीजन में भी चहल के सर पर पर्पल कैप सजी थी. (IPL)
06

इस लिस्ट में टॉप पर ड्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि, युजवेंद्र चहल की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस सीजन ब्रावो को पीछे छोड़ सकते हैं.(Twitter/IPL)
07

अमित मिश्रा के अलावा कई सीनियर प्लेयर्स के द्वारा इस सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. जिसमें सबसे बड़ा इम्पैक्ट मोहित शर्मा से देखने को मिला है. दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे मोहित शर्मा ने भी 3 मैचों में ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लखनऊ के खिलाफ भी मोहित शर्मा ने एक झटके में बाजी पलट दी. (IPL)
08

गुजरात की टीम ने एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद टीम के नेट बॉलर रहे मोहित को मौका दिया था. लखनऊ के खिलाफ आखिरी ओवर में मोहित ने 12 रन का बचाव ही नहीं किया बल्कि 2 विकेट झटककर अपनी टीम को जीत दिला दी. (IPL Twitter)
[ad_2]
Source link