[ad_1]

गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 में शनिवार (22 अप्रैल) के दिन पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया। इसके साथ ही गुजरात ने टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की और जीत की पटरी पर वापस लौटी। अब अंक तालिका में चार टीमों के पास आठ अंक हैं और प्लेऑफ की लड़ाई रोचक होती जा रही है। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना सकी और मैच सात रन से हार गई।
गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 66 रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बनाए। वहीं, ऋद्धिमान साहा ने 47 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए क्रुणाल और स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में लखनऊ के लिए कप्तान राहुल ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा सिर्फ काइल मेयर्स (28 रन) और क्रुणाल पांड्या (23 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। गुजरात के मोहित शर्मा और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए।
A monumental turnaround 🤯🤯@gujarat_titans clinch a narrow 7-run victory to get back to winning ways 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/TtAH2CiXVI#TATAIPL | #LSGvGT pic.twitter.com/1H6bd2yVdT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2023
[ad_2]
Source link