Home Breaking News Maharashtra: ‘शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का डेथ वॉरंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी’, संजय राउत का दावा

Maharashtra: ‘शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का डेथ वॉरंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी’, संजय राउत का दावा

0
Maharashtra: ‘शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का डेथ वॉरंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी’, संजय राउत का दावा

[ad_1]

Shiv Sena UBT Leader Sanjay Raut claims Shinde-led Maha govt will collapse in 15-20 days news and updates

संजय राउत और एकनाथ शिंदे
– फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार के डेथ वॉरंट जारी हो चुका है और यह सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। राउत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारे साथ न्याय होगा। 

राज्यसभा सांसद सुप्रीम कोर्ट के उस केस की बात कर रहे थे, जिसमें शिवसेना के 16 बागी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला होना बाकी है। गौरतलब है कि शिवसेना के कई नेताओं ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को मानने से इनकार करते हुए अपना समर्थन एकनाथ शिंदे गुट को दे दिया था। विधायकों की इसी बगावत के खिलाफ ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

राउत ने कहा, “मौजूदा मुख्यमंत्री और उनकी 40 विधायकों की सरकार 15 से 20 दिनों में ही गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वॉरंट जारी हो चुका है। अब बस इस पर फैसला होना है कि इस पर हस्ताक्षर कौन करेगा।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here