[ad_1]
हाइलाइट्स
अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने ईडन गार्डन में खेली तूफानी पारी
बेबस नजर आए केकेआर के गेंदबाज
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 33वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला है.
अजिंक्य रहाणे की आतिशी बल्लेबाजी:
केकेआर के खिलाफ अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के बल्ले से आतिशी पारी देखने को मिली है. उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच 244.82 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके एवं पांच बेहतरीन छक्के निकले.
यह भी पढ़ें- ‘संजू, बिल्कुल माही भाई जैसा..’ चहल ने बताया IPL का फेवरेट कप्तान, कप्तानी में कैसे निखरी गेंदबाजी बताई वजह
शिवम दुबे ने भी बिखेरा जलवा:
अजिंक्य रहाणे के अलावा टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) भी अपने बल्ले की चमक बिखरने में कामयाब रहे. उन्होंने टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से दो चौके एवं पांच छक्के की मदद से 50 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी निकली. दुबे को कुलवंत खेजरोलिया ने अपना शिकार बनाया.
सीएसके ने बनाए 235 रन:
ईडन गार्डन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाने में कामयाब हुई है. टीम के लिए रहाणे ने जहां 71 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने 50, डेवोन कॉनवे ने 56 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 35 रन की अहम पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, Chennai super kings, IPL 2023, Shivam Dube
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 21:48 IST
[ad_2]
Source link