[ad_1]
हाइलाइट्स
युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में कर ली थी शादी.
आईपीएल 2023 में चहला शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के फिरकी मास्टर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं. चहल उन प्लेयर्स में से एक हैं जो मैदान में ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी से भी फैंस का मनोरंजन करते हैं. उन्होंने आईपीएल के बीच अपनी लव स्टोरी का एक मजेदार किस्सा सुनाया है. चहल ने बताया कि जब उन्होंने धनश्री से शादी के लिए पूछा था तो उनका जवाब नहीं था.
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा कोविड लॉकडाउन के दौरान मिले थे. उस दौरान युजवेंद्र चहल ने धनश्री से कुछ डांस क्लास लिए थे. वहीं, दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और दिसंबर 2020 में चहल और धनश्री शादी के बंधन में बंध गए. चहल ने अपनी लव स्टोरी से जुड़ी एक घटना फैंस से शेयर की है. उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘जब लॉकडाउन हुआ, मैं अपने परिवार के साथ रहा, यह पहली बार था जब मैं अपने गुरुग्राम घर में तीन-चार महीने तक रहा. वहां मैंने अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ आनंद लिया. तब मुझे सुझाव मिला कि धनश्री ऑनलाइन डांस क्लासेस देती हैं. इसलिए मैंने 2 महीने तक उनसे ऑनलाइनल क्लास ली.’
मुझे वाइब्स मिलीं और मैंने परिवार को बताया- युजवेंद्र चहल
VIDEO: अर्शदीप सिंह की ‘विकेट तोड़’ बॉलिंग, किया लाखों का नुकसान! मुंबई के विजयी रथ पर लगाया ब्रेक
चहल ने बताया, ‘मैंने उनसे पूछा आप जीवन में इतनी खुश क्यों हैं? उसने जवाब में कहा मैं ऐसी ही हूं. मैं जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशी खोजती हूं. यह सुनने के बाद मुंझे सही वाइब्स मिलीं और मैंने अपने परिवार को बताया. मैंने उससे कहा मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं डेटिंग में समय बर्बाद करना नहीं चाहता. उस दौरान मैं 30 साल का था. इसके जवाब में धनश्री ने कहा नहीं मैं तुमसे पहले मिलना चाहती हूं. उसके बाद हम मुंबई में मिले फिर उसने कहा हां ठीक है अब.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dhanashree Verma, IPL 2023, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 16:32 IST
[ad_2]
Source link