Home Breaking News Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हृदय गति रुकने से मौत

Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हृदय गति रुकने से मौत

0
Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हृदय गति रुकने से मौत

[ad_1]

Chardham yatra 2023 pilgrim from Madhya Pradesh died of cardiac arrest in Yamunotri Dham Uttarakhand news

यमुनोत्री धाम
– फोटो : AmarUjala

विस्तार

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव मृतक के साथी यात्रियों को सौंप दिया है।

दिनेश पाटीदार (49) पुत्र स्व. गोकुल पाटीदार निवासी ग्राम पनघानिया, तहसील खरगोन मध्य प्रदेश बीते शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दिनेश पाटीदार रात को अपने साथियों के साथ वापस जानकीचट्टी आए और यहां होटल में कमरा लिया। शनिवार देर रात उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: पौड़ी में बाघ का खौफ… प्रभावित क्षेत्रों में 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

उनके साथियों ने एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया और दिनेश का उपचार किया गया। मगर तबीयत अधिक खराब होने पर दिनेश को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here