Home Breaking News Covid-19: भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार

Covid-19: भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार

0
Covid-19: भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार

[ad_1]

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मारने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। 

10,112 people positive in last 24 hours Number of active cases crossed 67 thousand 29 died Covid-19 Update

कोरोना संक्रमण
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है।

इतने लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। 

मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here