Home Sports IPL के 2 मैच और 4 Impact Players, पर नहीं दिखा कोई इम्पैक्ट, रन तो बने ही नहीं पर लुटाए खूब

IPL के 2 मैच और 4 Impact Players, पर नहीं दिखा कोई इम्पैक्ट, रन तो बने ही नहीं पर लुटाए खूब

0
IPL के 2 मैच और 4 Impact Players, पर नहीं दिखा कोई इम्पैक्ट, रन तो बने ही नहीं पर लुटाए खूब

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 से बीसीसीआई ने टी20 टूर्नामेंट में कुछ नए नियम लागू किए हैं. इसका उद्देश्य लीग को और रोचक बनाना है. इन्हीं में से एक नियम है इम्पैक्ट प्लेयर का. टी20 लीग के 16वें सीजन में शनिवार 2 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले गए. इस दौरान 4 इम्पैक्ट खिलाड़ियों को आजमाया गया. लेकिन सभी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. बल्लेबाज तो एक भी रन ही नहीं बना सके. वहीं गेंदबाज महंगे साबित हुए. मालूम हो कि दिन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रन से मात दी थी. वहीं दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 रन से जीत मिली.

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच की बात करें, तो हार्दिक पंड्या की टीम टाइटंस ने शुभमन गिल की जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ स्पिनर जयंद यादव को मौका दिया. जयंत ने 4 ओवर में 26 रन दिए. उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वहीं लखनऊ ने अमित मिश्रा की जगह प्रेकर मांकड़ को आजमाया. प्रेरक अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने जरूर उतरे, लेकिन वे एक भी गेंद नहीं खेल सके.

नाथन एलिस ने लुटाए रन
दूसरे मैच को देखें, तो पंजाब किंग्स ने बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की जगह तेज गेंदबाज नाथन एलिस को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारा, लेकिन एलिस कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ सके. उन्होंने 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया. वे पंजाब की ओर से सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज रहे. हालांकि उन्हें कैमरन ग्रीन का बड़ा विकेट जरूर मिला. ग्रीन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोका.

IPL 2023 का सबसे बड़ा रोमांच, 12 गेंद पर बने सिर्फ 6 रन और 6 विकेट गिरे, चैंपियन हुए धराशायी

वहीं मुंबई इंडियंस ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर जेसन बेहरनडोर्फ की जगह अंतिम ओवर नेहल वढेरा को बल्लेबाजी के लिए भेजा. लेकिन नेहल अर्शदीप सिंह की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए. अर्शदीप ने अंतिम ओवर में 2 विकेट लेकर पंजाब किंग्स को रोमांचक जीत दिलाई.

Tags: Impact Player, IPL, IPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here