Home Sports IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए झटका, बेन स्टोक्स की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कब करेंगे मैदान पर वापसी?

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए झटका, बेन स्टोक्स की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कब करेंगे मैदान पर वापसी?

0
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए झटका, बेन स्टोक्स की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कब करेंगे मैदान पर वापसी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

बेन स्टोक्स ने अबतक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 6 में से सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबाल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है.

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया है कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोटिल होने के कारण एक और सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे. स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान भी हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में अब तक चेन्नई के छह मैचों में से सिर्फ दो मैच खेले हैं. उनके पैर के अंगूठे में चोट है और बाएं घुटने में भी परेशानी है. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने साथ ही कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिट हैं.

फ्लेमिंग ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बेन को फिट और खेलने के लिए तैयार करना है, यही हम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. फिलहाल, वह तैयार नहीं है. बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की तरफ से पहले दो मैच खेले थे, लेकिन इसके बाद वह पांव की चोट के कारण अगले चार मैचों में नहीं खेल पाए.

PBKS vs MI: सूर्यकुमार यादव ने वानखेडे में बिखेरी चमक, निकली सीजन की पहली फिफ्टी, फिर अर्शदीप बने पंजाब की ढाल

स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं और वह अभी एक सप्ताह तक बाहर रहेंगे. उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह वापसी के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

IPL 2023: सीजन में एक और उम्रदराज प्लेयर चमका, मलिंगा के रिकॉर्ड कर ली बराबरी, टॉप-3 में दो भारतीय शामिल

साथ ही फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी अपनी चोट से अच्छी तरह से निपट रहे हैं और उनको लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा, ”धोनी पूरी तरह ठीक हैं. वह अपनी चोट से अच्छी तरह से निपट रहे हैं. वह खेलने के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने हमेशा टीम को सर्वोपरि रखा है. अगर उनको लगता है कि वह चोट के कारण योगदान नहीं दे पाएंगे तो वह खुद ही बाहर हो जाएंगे. उनको लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है.”

फ्लेमिंग ने इसके साथ ही कहा कि महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे जिस तरह की भूमिका निभाते हैं, उसके लिए उन्हें उतना श्रेय नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, ”उनके पास नैचुरल प्रतिभा है और वह विकेट के पीछे जो भूमिका निभाते हैं, उसके लिए उन्हें पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता है.”

Tags: Ben stokes, Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Stephen Fleming

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here