[ad_1]
हाइलाइट्स
LSG को आईपीएल के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस ने हराया था
लखनऊ की हार पर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर साधा निशाना
नई दिल्ली. 36 गेंद….31 रन और हाथ में 9 विकेट, किसी टी20 मैच में अगर ये समीकरण हों तो 10 में से 9 बार टीम जीत ही जाएगी. लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए आईपीएल 2023 के 30वें मुकाबले में ठीक इसके उलट हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी 36 गेंद में 31 रन की दरकार थी और उसके 9 विकेट बाकी थे. लेकिन, केएल राहुल की अगुआई वाली टीम 7 रन से मैच हार गई. इसके बाद हो-हल्ला मचना तो लाजमी है. सो, पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने एक बार फिर केएल राहुल को निशाने पर ले लिया.
वेंकटेश प्रसाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “35 गेंद में 30 की जरूरत हो और आपके हाथ में 9 विकेट हों तो इसके बाद आप रन चेज करने में तभी नाकाम हो सकते हैं जब आपने समझ से परे बल्लेबाजी की हो. पंजाब के साथ 2020 में ऐसा कई बार हुआ था. तब टीम कई मुकाबलों को आसानी से जीत सकती थी. लेकिन, हार गई थी. इस मैच में गेंदबाजी में गुजरात जितनी शानदार थी और हार्दिक अपनी कप्तानी से स्मार्ट दिखे, लखनऊ की टीम उतनी ही बुद्धिहीन दिखी.”

प्रसाद ने केएल राहुल पर साधा निशाना
प्रसाद ने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिखा. लेकिन, उनका इशारा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल की तरफ ही था. इस मैच में केएल राहुल 61 गेंद में 68 रन बनाए. लेकिन, वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. उनका स्ट्राइक रेट भी सवालों के घेरे में है.
इस पूर्व भारतीय गेंदबाज ने हाल के दिनों में टेस्ट टीम में केएल राहुल के सेलेक्शन की भी आलोचना की थी. जबकि उनसे टेस्ट की उप-कप्तानी छीन ली गई थी.
लखनऊ 7 रन से मैच हारी
गुजरात के खिलाफ इस मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम रन चेज करते हुए एक वक्त पर 15 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 106 रन बना चुकी थी. खुद कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन यहां से गुजरात के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और लखनऊ को 30 रन नहीं बनाने दिए. इस दौरान लखनऊ ने अपने 5 विकेट गंवाए और उसकी पारी 128 रन से आगे नहीं बढ़ पाई. इस तरह लखनऊ मजबूत स्थिति में होने के बावजूद 7 रन से मैच हार गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, KL Rahul, Venkatesh prasad
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 13:04 IST
[ad_2]
Source link