[ad_1]

नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव।
– फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के मकसद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे हैं। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी ममता से मिले। बैठक में तीनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को मजबूत करने पर बात हुई।
क्या बोले नीतीश कुमार?
बिहार के मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, “अब पता नहीं, ये (भाजपा) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे।
क्या बोलीं ममता बनर्जी?
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने नीतीश जी से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें। हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं। मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो बन जाए।”
[ad_2]
Source link