[ad_1]

अमित शाह- उद्धव ठाकरे।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर केंद्र सरकार और महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार के साथ ही भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने जलगांव के पाचोरा में एक जनसभा के दौरान रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुंछ में हुए हमले और सत्यपाल मलिक को सीबीआई के समन के साथ ही अदाणी मुद्दे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव कभी भी हो सकते हैं, आज भी हम तैयार हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है और हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा।
ठाकरे ने मंच से बोलते हुए कहा कि अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हमला हुआ उसमें हमारे जवान भी शहीद हुए, उस समय हमारे गृहमंत्री कर्नाटक चुनाव में व्यस्त थे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक को सीबीआई के समन का जिक्र करते हुए कहा कि जब मलिक ने पुलवामा हमले के बारे में बयान दिया तो उनके पीछे सीबीआई को लगा दिया गया।
शिवसेना को लेकर दिया ये बयान
अपने संबोधन के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ने शिवसेना पर अपना दावा भी ठोंका। उन्होंने कहा कि किसी से भी पूछेंगे को वह भी बताएंगे कि सच्चाई क्या है, लेकिन हमारे देश के चुनाव आयोग को यह नहीं दिखेगा। चुनाव आयोग की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है। शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने बिना नाम लिए कहा कि जैसे इन लोगों को घोड़े पर चढ़ाया था, उसी तरह इनको उतारेंगे भी। उद्धव ठाकरे ने इस दौरान यह भी दावा किया कि इस सरकार का मतलब संकट है। अपनी मशाल से इनका सिंघासन जला देंगे।
[ad_2]
Source link