Home Sports RCB vs RR: संजू सैमसन और जोस बटलर का नहीं चला जादू, गेंदबाजों ने पलटी बाजी, राजस्थान की लगातार दूसरी हार

RCB vs RR: संजू सैमसन और जोस बटलर का नहीं चला जादू, गेंदबाजों ने पलटी बाजी, राजस्थान की लगातार दूसरी हार

0
RCB vs RR: संजू सैमसन और जोस बटलर का नहीं चला जादू, गेंदबाजों ने पलटी बाजी, राजस्थान की लगातार दूसरी हार

[ad_1]

नई दिल्ली. आरसीबी ने अपना 7वें मुकाबले में प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर चल रही राजस्थान को टक्कर दी. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बैटिंग करने के लिए भेज दिया. होम ग्राउंड पर विराट कोहली फ्लॉप नजर आए, लेकिन फाफ डु प्लेसी और मैक्सवेल ने उनकी कमी जरा भी नहीं महसूस होने दी. दोनों बैटर्स से एक और शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली. इसके बावजूद आरसीबी 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी.

डु प्लेसी ने 39 गेंद में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद 62 रन की पारी खेली. लेकिन बदकिस्मती से यशस्वी जायसवाल के डायरेक्ट हिट का शिकार हो गए. वहीं, दूसरी तरफ मैक्सवेल ने 44 गेंद में ताबड़तोड़ 77 रन की पारी को अंजाम दिया. लेकिन दोनों बैटर्स के आउट होते ही बाकी बैटर्स पत्तों की तरह बिखर गए. दिनेश कार्तिक ने 16 रन बनाए, 3 बैटर्स के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. जिसके कारण अच्छी शुरुआत के बाद भी आरसीबी की टीम राजस्थान के सामने 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना पाई.

जोस बटलर से लिया गया विराट का बदला

RCB vs RR: डु प्लेसी और मैक्सवेल की प्रचंड फॉर्म, युजवेंद्र चहल का नहीं चला जादू, निकली तीसरी शतकीय पार्टनरशिप

एक तरफ विराट कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने शून्य पर पवेलियन भेजा. वहीं, दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर की गिल्लियां शून्य पर ही उड़ा दीं. हालांकि, यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और देवदत्त पड्डिकल की 47 रन की पारी ने राजस्थान को मैच में बनाए रखा. लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने मैच की दिशा पलट दी और संजू सैमसन को टिकने नहीं दिया. शिमरोन हेटमायर के बल्ले से भी रन देखने को नहीं मिले और वह जल्द ही एक डायरेक्ट हिट का शिकार हो गए. इस मैच को आरसीबी ने 7 रन से अपने नाम किया. आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि राजस्थान की लगातार दूसरी हार.

Tags: Faf du Plessis, Glenn Maxwell, IPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here