Home Sports RCB vs RR Live Score: बैंगलोर-राजस्थान की सीजन में पहली टक्कर, कोहली-चहल के बीच होगी दिलचस्प जंग

RCB vs RR Live Score: बैंगलोर-राजस्थान की सीजन में पहली टक्कर, कोहली-चहल के बीच होगी दिलचस्प जंग

0
RCB vs RR Live Score: बैंगलोर-राजस्थान की सीजन में पहली टक्कर, कोहली-चहल के बीच होगी दिलचस्प जंग

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रविवार को डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर शीर्ष पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से होगी. इस सीजन में पहली बार राजस्थान और बैंगलोर की टीम आमने-सामने होंगी. पिछली बार जब दोनों टीमों की टक्कर आईपीएल 2022 के क्वालिफायर में हुई थी, जिसमें राजस्थान ने बाजी मारी थी. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उस हार का हिसाब अपने घर में चुकता करना चाहेगी.

आरसीबी ने जहां अपना पिछला मुकाबला जीता था. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को पिछले मैच में अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान दोबारा जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. राजस्थान रॉयल्स ने अबतक खेले 6 में से 4 मैच जीते हैं और टीम 8 अंकों के साथ टॉप पर है. वहीं, आरसीबी ने 6 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में बैंगलोर की टीम छठे स्थान पर है.

युजवेंद्र चहल पर रहेंगी नजरें
युजवेंद्र चहल रविवार को अपने आईपीएल करियर में पहली बार आरसीबी को छोड़कर किसी और टीम की तरफ से बैंगलोर में खेलने उतरेंगे.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चहल को रीटेन करने के बजाए श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा की सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे. वहीं, चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. राजस्थान में जाते ही चहल की गेंदबाजी और निखर गई थी और चहल ने पर्पल कैप जीता था. इस सीजन में भी चहल पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. उन्होंने 6 मैच में 11 विकेट लिए हैं.

विराट कोहली-फाफ आरसीबी के लिए अहम
विराट कोहली और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी आरसीबी की बल्लेबाजी की सबसे अहम कड़ी हैं. ये दोनों खिलाड़ी इस सीजन में अच्छे रंग में हैं. विराट 4 अर्धशतक जमा चुके हैं. वहीं, फाफ ने भी 343 रन बनाए हैं. ऐसे में राजस्थान की नजर इन दोनों को जल्दी आउट करने पर होंगी.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here