[ad_1]

blast
– फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के स्वात जिले के कबाल शहर में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक पुलिस थाने पर संदिग्ध आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
द न्यूज के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में ‘हाई अलर्ट’ पर हैं। इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर (डीपीओ) ने कहा कि स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। सीटीडी के डीआईजी खालिद सोहेल ने कहा कि इमारत के ढहने से बिजली गुल हो गई।
गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आतंकवाद के इस अभिशाप को जल्द ही उखाड़ फेंका जाएगा।
ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि का सामना कर रहा है और आतंकवादी अपने ताजा हमलों में कानून लागू करने वालों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया है।
[ad_2]
Source link