[ad_1]
भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ के बाद इस फिल्म की तिकड़ी ने ‘संघर्ष 2’ का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष’ साल 2018 में रिलीज हुई थी,जिसके निर्माता रत्नाकर और निर्देशक पराग पाटिल थे। यह फिल्म हिट रही और अब इस फिल्म की हिट जोड़ी ‘संघर्ष 2’ लेकर आ रही है, जिसमे अभिनेता खेसारी लाल यादव का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव ने भी काम किया है। फिल्म का ट्रेलर देखने से लगता है कि यह देश भक्ति पर आधारित फिल्म है।
भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2 के’ ट्रेलर की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा’ के गीत से होती है,जिसे स्कूल के बच्चे गा रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ फिल्म का नायक मशीन गन लिए हुए देश के दुश्मनों पर गोलियों का बौछार करते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद फिल्म की नायिका ‘रिस्की है’ गाना गाते हुए नजर आती है और फिल्म खलनायक का अपने चिर परिचित अंदाज एंट्री होती है। फिल्म का खलनायक कहता है, ‘शासन प्रशासन और अनुशासन का दूसरा नाम विराट दूबे है।’ यह सीन देखकर कर लगता है कि खलनायक का किरदार माफिया विकास दूबे के किरदार से प्रेरित है, इसलिए उसका नाम विकास दूबे से मिलता जुलता रखा गया है।
फिल्म के ट्रेलर में नायिका फिल्म के नायक से कहती है, ‘आज तोहरा वजह से हमार बेटी अपाहिज हो गइल, मुजरिम तुम हो’। एक बच्ची कहती है कि मां की कमजोरी नहीं ताकत बनना चाहती हूं। फिल्म का नायक अपनी पत्नी से कहता है, ‘अंजली को पिता की जरूरत है। तो वहीं,ट्रेलर के अगले सीन में बेटी कहती है, ‘हम सबके तकलीफ का कारण मेरे पापा है।’ फिल्म का खलनायक कहता है, ‘तुमने हैवान को देखा होगा,लेकिन कभी भगवान को देखा है। हर कहानी के दो अध्याय होते हैं, तेरा अध्याय खत्म।’
ट्रेलर के बीच मे बच्चे एक वीडियो गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिल्म का खलनायक कहता है, ‘तेरे हिंदुस्तान के युवा मेरी मुट्ठी में हैं, जब चाहूं मसल दूंगा तेरे हिंदुस्तान को।’ नायक कहता है, ‘जब तक उन बच्चों के पिता जिंदा हैं, तू क्या ? इस दुनिया को कोई भी मुल्क हिंदुस्तान को बर्बाद नहीं कर सकता है।’ तभी बैकग्राउंड से वंदे मातरम की आवाज आती है, ट्रेलर में दिखाया गया है कि नायक की बेटी अब बड़ी हो गई है और वह कहती है, ‘भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।’
फिल्म संघर्ष 2 के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिला है। फिल्म ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि खेसारी लाल यादव ने युवा से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है। उनकी बेटी कृति यादव पहली बार अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है। ट्रेलर में उनका बहुत ही भावनात्मक सीन देखने को मिला है। फिल्म के संवाद हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषा में हैं, फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा बैकांग में भी की गई है।
[ad_2]
Source link