[ad_1]
हाइलाइट्स
मोहम्मद सिराज ने दी जूनियर खिलाड़ी को गाली
गलती का एहसास होने पर 2 बार मांगनी पड़ी माफी
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 33वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें बेंगलुरु में शानदार जीत दर्ज की उन्होंने रॉयल्स को 7 रनों से हराया. मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बदतमीजी करते हुए भी देखा गया. उन्हें अपने जूनियर खिलाड़ी को गाली देते हुए सुना गया. यह घटना 19वें ओवर की है. जब सिराज बॉलिंग कर रहे थे.
दरअसल, अंतिम 2 ओवर में राजस्थान रॉयल्स को 30 रनों की जरूरत थी. मोहम्मद सिराज के 19वें ओवर में उन्होंने 13 रन लूटे. पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज को ध्रुव जुरेल ने शानदार छक्का जड़ा था. छठी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ मारा, जहां महिपाल लोमरर ने गेंद को थोड़ा लेट डिलीवर किया. इस कारण मोहम्मद सिराज रन आउट करने से चूक गए और उन्होंने मैदान पर गुस्से में महिपाल लोमरर को गाली दे दी.
फैंस के लिए बुरी खबर, IPL को बीच में ही छोड़ सकते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, सामने आया कारण
हालांकि, मोहम्मद सिराज को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने दो बार महिपाल से माफी मांगी. बता दें कि महिपाल लोमरर भारत के युवा खिलाड़ी हैं. वह अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके हैं, लेकिन आईपीएल में उन्होंने अब तक 23 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 308 रन बनाए हैं.

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 प्वाइंट्स के साथ पांचवे नंबर पर है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Mohammad Siraj, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : April 24, 2023, 13:35 IST
[ad_2]
Source link